Back
बचपन 🥺❤️
Jalpa Rathva
August 9, 2022

बचपन 🥺❤️

📍Dahod

बचपन जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है. बचपन में इतनी चंचलता और मिठास भरी होती है कि हर कोई फिर से बचपन को जीना चाहता है बचपन की बेहद खूबसूरत बात यह थी की, इसका हर एक पल बेहद खूबसूरत होता था। हर पहलु जीवन का बचपन में बस खेल लगता था, मैदान घर लगता था और घर जेल लगता था। आँख बंद होते ही खेलने के सपने और आँख खुलते ही खेलने का ख्याल आता था, बस कुछ ऐसा ही बचपन था मेरा। खेल के मतलब नहीं थे बस खेलना ज़रूरी था, ज़िन्दगी बचपन में कितनी आसान थी जब इसे काटना नहीं जीना ज़रूरी था। सर पर ज़िम्मेदारियों का बोझ नहीं शरारतें सवार हुआ करती थी, वो दौर-ऐ बचपन भी कितना हसीं था। #bachpan #memories #yaade #pindle #guidebook #dreamworldbynature

💬 2 comments

Comments (2)


7-Eleven
7-ElevenAugust 16, 2022

I like this kind of picture.

बचपन 🥺❤️ - Pindle